Type Here to Get Search Results !

राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल में तीन बटालियन गठित || Rajasthan Current GK

नमस्कार प्रिय पाठकों आज से हम आपके लिए राजस्थान का करंट अफेयर शेयर कर रहे हैं जिसमें आज की इस पोस्ट में हम राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल में तीन बटालियन गठित के बारे में अध्ययन करेंगे अगर आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें आज से हम राजस्थान करंट अफेयर की डेली पोस्ट अपडेट करेंगे। 

राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल में तीन बटालियन गठित

  • राजस्थान सरकार ने राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल (RISF) के गठन को मंजूरी दी है।
  • यह बल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तर्ज पर होगा और राज्य की औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षा प्रदान करेगा।
  • RISF में तीन बटालियन होंगी, जिनका मुख्यालय भिवाड़ी, चित्तौड़गढ़ और बालोतरा में होगा
  • भिवाड़ी बटालियन के कार्यक्षेत्र में जयपुर, अजमेर, सीकर, दोसा, अलवर, झुंझुनू, भरतपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, करोली और धोलपुर जिले शामिल होंगे
  • चित्तौड़गढ़ बटालियन के कार्यक्षेत्र में भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बारां, बूंदी, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिले शामिल होंगे
  • बालोतरा बटालियन के कार्यक्षेत्र में जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, बाड़मेर, नागौर, चूरू, जालोर, सिरोही और जैसलमेर जिले शामिल होंगे.
  • RISF में कुल 3,072 पदों का सृजन किया जाएगा

RISF के गठन से राज्य की औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षा मिलेगी और वे निश्चिंत होकर अपना काम कर सकेंगे. यह राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा.

 धन्यवाद We are MRRajasthani.com, a trusted platform providing Rajasthan current affairs for exams like RAS, RSMSSB, RPSC, Rajasthan Police, and more. Stay informed and excel in your exams with us. Rajasthan-Current-Affair,Rajasthan gk,today current affairs,recent,राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल में तीन बटालियन गठित
FreeJobNotify Editorial Team
Written & Verified by FreeJobNotify Editorial Team

Hamari team government job notifications ko official sources (UPSC, SSC, RRB, state govt portals) se cross-check karke publish karti hai.

Team ke baare mein jaanein →

Post a Comment

0 Comments